Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 6 जून 2025
पटना विमेंस कॉलेज में आयोजित 15 दिवसीय समर कप का समापन 6 जून 2025 को उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन की शुरुआत छात्राओं के लिए मनोरंजनात्मक गतिविधियों और उनके स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हुई।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
इसके पश्चात छात्राएं कॉलेज के जिम्नेजियम में आयोजित इंडोर खेल और व्यायाम सत्र में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मंजुला सशीला ने छात्राओं को कॉलेज में उपलब्ध जिम्नेजियम सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।

छात्राओं को विभिन्न समूहों में बाँटकर शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम जैसे खेलों में भाग लेने का अवसर दिया गया, जबकि अन्य छात्राओं ने जिम उपकरणों का अवलोकन और अभ्यास किया।
खेलों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. स्मृति रंजन और डॉ. धर्मेंद्र राय द्वारा किया गया, जबकि विजेताओं को सम्मानित करने का कार्य डॉ. मंजुला सशीला ने किया।

सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण योगदान के लिए जलपान भी प्रदान किया गया।
यह पूरा समर कप डॉ. मंजुला सशीला के नेतृत्व में तथा स्टूडेंट काउंसिल की सदस्यों – कृतिका नागवंशी (स्पोर्ट्स सेक्रेटरी), खुशी खेस (जॉइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी) और जागृति कुमारी (जनरल सेक्रेटरी) के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम ने छात्राओं में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य और टीम वर्क को प्रोत्साहित किया तथा उनके समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
Auto Amazon Links: No products found.