Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

दिनांक 24/03/2025 को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर अंतर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आर. पी. एम. कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज की छात्रा स्नेहा श्रीवास्तव ने ‘काव्य पाठ’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया। उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायक मंडल और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


वहीं अर्चना कुमारी ने शास्त्रीय नृत्य ‘सोलो डांस’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ साबित हुई।
कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) पूनम और शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और कहा कि उनकी यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी कॉलेज की छात्राएँ इसी तरह अपनी प्रतिभा का परिचय देती रहेंगी। इस सफलता से कॉलेज में हर्ष का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी कला एवं साहित्यिक क्षमताओं को निखारने की प्रेरणा मिली है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.