Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
पटना। बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्व. रामलखन प्रसाद गुप्त की 100वीं जयंती पर मंगलवार को एक्जीबिशन रोड स्थित संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष व विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने की। इस दौरान वक्ताओं ने स्व. गुप्त के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया और उनके योगदान को सराहा।

कार्यक्रम में महामंत्री नवीन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, मंत्री जितेन्द्र गुप्ता (महाराजगंज), रामाकांत प्रसाद, संगठन मंत्री सीताराम प्रसाद, निखिल कुमार, मुकेश कुमार सूरज, अमरजीत कुमार, मोहन शंकर प्रसाद, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र साह, चन्द्रदेव तिवारी, सत्य प्रकाश चौधरी, मुन्नीलाल साहनी समेत कई प्रमुख व्यापारियों और संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.