Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

टना सिटी स्थित प्रतिष्ठित आर.पी.एम. महाविद्यालय में दिनांक 06/08/2025 को इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहजनक आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की छात्राओं में खेल भावना, टीमवर्क, मानसिक एकाग्रता तथा नेतृत्व क्षमता को विकसित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास सिद्ध हुई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) पूनम ने की जिनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा हमेशा से छात्राओं को नई दिशा देता रहा है। उन्होंने छात्राओं को इंडोर खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा प्रतियोगिता के संचालन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रगुप्त इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (सीआईएमपी ) पटना के निदेशक प्रो. राणा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास का सशक्त औजार है। इंडोर खेलों से मानसिक एकाग्रता, निर्णय क्षमता और धैर्य का विकास होता है जो किसी भी छात्र के शैक्षणिक जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में कैरम बोर्ड और शतरंज की दो प्रमुख स्पर्धाएं कराई गई। दोनों ही खेलों में छात्राओं ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की लगभग 15 छात्राओं ने भाग लिया, जो विभिन्न संकायों से थी। कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निक्की कुमारी, दूसरा स्थान मुस्कान कुमारी और तीसरा स्थान खुशी कुमारी को प्राप्त हुआ। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनीता गिरी, दूसरा स्थान मोहिनी गुप्ता एवं तीसरा स्थान जुली कुमारी को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षकों की सक्रिय उपस्थिति रही। छात्राओं ने स्वप्रेरणा से उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते



समापन समारोह में विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पूनम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वीणा कुमारी, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
Auto Amazon Links: No products found.