Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव कायराना हरकत : चौरसिया
लाठी-डंडों और हथियारों से लैस थे कांग्रेस के पोषित गुंडे
शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाया

पटना। सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव की घटना की स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने तीखी निंदा की है और इसे कायराना हरकत कहा है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

शुक्रवार को जारी बयान में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ घृणित टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश था। संयमित और लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी कर वे इस घटना का विरोध कर रहे थे। कुर्जी मोड़ से जैसे ही कार्यकर्ताओं का जत्था सदाकत आश्रम पहुंचा, पहले से ही लाठी-डंडों और हथियारों से लैस कांग्रेस के गुंडों ने उनपर हमला बोल दिया। उकसावे की कार्रवाई के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का भी गुस्सा भड़क उठा।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जान दे देंगे पर मातृशक्ति का अपमान अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे शर्मनाक स्थिति क्या होगी कि घटना के 48 घंटे बाद भी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ता की गंदी और ओछी टिप्पणी पर माफी तो दूर, इसकी निंदा तक नहीं की है।
Auto Amazon Links: No products found.