Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 12 जुलाई 2025:
राजनीतिक सक्रियता के बीच आज राजधानी पटना में एक महत्वपूर्ण क्षण देखने को मिला जब बिहार भाजपा प्रभारी माननीय विनोद तावड़े का भव्य स्वागत प्रदेश भाजपा नेता सनोज यादव द्वारा किया गया।
दरअसल, बिहार भाजपा प्रभारी श्री तावड़े पटना से राजगीर के लिए रवाना हो रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने चाणक्या होटल में अल्पविराम लिया, जहां प्रदेश भाजपा के समर्पित नेता श्री सनोज यादव ने मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनन्दन किया।


Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर सौहार्द्रपूर्ण चर्चा हुई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े इस समय बिहार में पार्टी को मजबूती देने के लिए लगातार दौरे पर हैं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन को नयी दिशा देने में जुटे हुए हैं। वहीं, सनोज यादव बिहार भाजपा के उन युवा चेहरों में गिने जाते हैं जो निरंतर पार्टी के हित में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
चाणक्या होटल में हुई इस सौहार्द्रपूर्ण भेंट ने संगठन के भीतर संवाद की सकारात्मक भावना को और बल प्रदान किया है। माना जा रहा है कि ऐसी मुलाकातें आगामी चुनावों की रणनीति तय करने और नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बेहतर करने में सहायक सिद्ध होंगी।
Auto Amazon Links: No products found.