Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

बिहार राज्य दंत चिकित्सक संघ द्वारा दंत चिकित्सकों के 770 नए पद सिर्जन को कैबिनेट द्वारा पास होने के फैसले का स्वागत किया गया है। बिहार राज्य दंत चिकित्सक संघ के सचिव डॉ जावेद अनवर, अध्यक्ष डॉ धीरज एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सय्यद यासिर हबीब ने इसे एक महत्वपूर्ण एवं स्वागत योग कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि यह फैसला बिहार सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पूरे बिहार के युवा दंत चिकित्सकों में खुशी की लहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह फैसला दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
इस अवसर पर संघ के मुख्य अधिकारी डॉ दिलीप, डॉ संतोष कांत, डॉ शारीक, डॉ तसकीन आज़मी, डॉ अरविन्द खत्री, डॉ कुमार दिपक, डॉ प्रहलाद, डॉ प्रसन्ना, डॉ मंज़ूर आलम आदि मौजूद थे।
Auto Amazon Links: No products found.