Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 20 जुलाई 2025 — बिहार वैशाली साहू सभा द्वारा साई समाज भवन, पटना में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज की सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाला प्रेरणादायक प्रयास रहा।


Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं मोहन विधायकों के लोकप्रिय नेता विजय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में मदद मिलती है। उन्होंने बिहार वैशाली साहू सभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सावन महोत्सव में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की पारंपरिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें झूला झूलने, गीत-संगीत, नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

सभा की महिला शाखा की सक्रिय सदस्य अर्चना सिंह ने महिलाओं के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं का संचालन किया, वहीं प्रतिभागियों को पारंपरिक सांस्कृतिक परिधानों में सम्मानित भी किया गया। महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए उनके पारंपरिक प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में समाजसेवी रेखा साहू, रेखा गुप्ता, सिविया सिन्हा, मधु साहू, पूजा साहू, संगीता गुप्ता, सोनी गुप्ता, वीणा साहू, सीमा गुप्ता, दीप्ति गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। इन सभी ने नारी सशक्तिकरण एवं समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रेरणादायी वक्तव्य दिए।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया और सभी सदस्याओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सावन महोत्सव 2025 साहू समाज के सांस्कृतिक एकता, सामाजिक सहयोग और परंपरागत मूल्यों की पहचान को सशक्त करने की दिशा में एक सफल आयोजन सिद्ध हुआ।
Auto Amazon Links: No products found.