अगस्त से राज्य में 21 नए शवदाह गृह की मिलेगी सुविधा

बुडको द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है विद्युत शवदाह गृह का निर्माण

पटना – 15 जूलाई 2025

दिए गए लिंक पर क्लिक करें और Amazon पर ऑनलाइन करें खरीद Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

राज्य को प्रदूषण मुक्त रखने एवं आम जनों की सुविधा हेतु बुडको को द्वारा निरंतर निर्माण कार्य किया जा रहे हैं इसी कड़ी में आम नागरिकों को अगस्त से 21 नए विद्युत शवदाह गृह की सुविधा मिलने लगेगी गौरतलब है कि ( बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम ) बुडको द्वारा पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों में आधुनिक शवदाह गृह का निर्माण अब अपने अंतिम चरण में है। अगस्त तक 21 शवदाह गृह का निर्माण पूरा किया जाएगा और आम जनों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि इन सभी शवदाह गृह में विद्युत एवं पारंपरिक दोनों प्रकार के शवदाह गृह तैयार किये गये है।

पटना में बांस घाट के पास 89.40 करोड़ की लागत से आधुनिक शवदाह गृह तैयार किया जा रहा है। यह भी अपने निर्माण के अंतिम चरण में है। इसके साथ ही उत्तरी बिहार में 13 एवं दक्षिणी बिहार के 7 जिलों में आधुनिक विद्युत शवदाह गृह भी युद्ध स्तर पर तैयार किये जा रहे है।

अगस्त में निर्माण होने वाले शवदाह गृह के जिले

उत्तर बिहार

  • छपरा – 3.65 Cr
  • गोपालगंज – 3.58 Cr
  • किशनगंज – 4.6 cr
  • दरभंगा – 8.20 cr
  • सिवान – 8.07 cr
  • अररिया – 4.25 cr
  • कटिहार – 3.85 cr
  • पश्चिमी चंपारण – 5.97 Cr
  • सहरसा – 8.38 cr
  • समस्तीपुर – 1.76 cr
  • बेगूसराय – 8.91 Cr
  • खगड़िया – 4.69 cr

दक्षिण बिहार

  • जहानाबाद – 7.89 Cr
  • अरवल – 3.91 Cr
  • रोहतास – 4.06 Cr
  • नालंदा – 7.70 Cr
  • गया – 3.36 Cr
  • भागलपुर – 9.38 Cr
  • आरा – 3.77 Cr
ALSO READ  Nitish Kumar Takes Charge of Bihar for the 10th Time: Grand Swearing-In Ceremony at Gandhi Maidan, NDA Returns With Massive Majority

गौरतलब है कि बिहार में बुडको द्वारा कुल 40 विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जा रहा है जिसमें 21 शवदाह गृह अपने अंतिम रूप में है। बुडको प्रबंध निदेशक श्री अनिमेष कुमार पराशर द्वारा निरंतर इन कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन पदाधिकारी को भी VC के द्वारा भी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया जा चुका है। जिससे गुणवत्ता एवं कार्य‌ में तेजी रहे। पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन प्रबंध निदेशक को कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी सौंपी जाती है।

patnaites.com
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1609