Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना सिटी, 11 जुलाई 2025:
महाराजा कुंवर रूप नारायण सिंह ट्रस्ट के तत्वावधान में पटना सिटी के दीवान मोहल्ला नौजर घाट स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ का भव्य श्रृंगार एवं विधिवत पूजन संपन्न हुआ।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
पूजन कार्य वैदिक विधि-विधान से पं० विष्णु कांत झा के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 2025 के सफल आयोजन में योगदान देने वाले ट्रस्ट सदस्यों, आयोजन समिति, सहयोगियों एवं पत्रकारों को बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव एवं पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव श्री संजय कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि आगामी वर्ष से रथयात्रा महोत्सव और भी भव्य व आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कमलनयन श्रीवास्तव, रथयात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष लल्लू शर्मा और महासचिव मोहन निषाद ने सभी श्रद्धालु बंधुओं, धर्मपरायण महिलाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रति आभार प्रकट किया और भविष्य में और व्यापक सहयोग की अपेक्षा जताई।

समारोह में अतुल श्रेष्ठ, शिशिर कुमार, अमरनाथ, गणेश कुमार सिन्हा, नवीन सिन्हा, अनूप सिन्हा, अजय आजाद, सनी सिन्हा, शैलेश बल्लभ, शशि रंजन प्रसाद वर्मा, मनोज माथुर, अंशय बहादुर माथुर, सुदामा प्रसाद सिन्हा, राकेश कुमार गुप्ता, अरुण कुमार सहित अनेक श्रद्धालुओं ने अपने विचार रखे।
इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लिया तथा भगवान श्री जगन्नाथ का प्रसाद एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह की भव्यता और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की।
Auto Amazon Links: No products found.