Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना,द ड्रीमर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक तीन दिवसीय द ड्रीमर थियेटर फेस्टिवल संपन्न हो गया।
प्रयास रंगमंडल एक्जीबिशन रोड़ पटना में तीन दिवसीय द ड्रीमर थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया।पहले दिन नाट्य संस्था – वॉयस फाउंडेशन ने नाटक – फ्लॉप मैन का मंचन किया।नाट्यरूपांतरण – विवेक ओझा और निर्देशन – राहुल उपाध्याय( सम्राट)ने किया। नाटकफ्लॉप मैन दिखाया गया जिसमे एक गांव के लड़के को लड़की के प्यार करने और फ्लॉप होने की कहानी मंच पर दिखाई गई दूसरे दिन नाट्य संस्था -रंगओला फाउंडेशन ने नाटक – लोक नृत्य का मंचन किया, जिसका निर्देशन रजनीकांत किया।यह एक लोक गीत पर आधारित नाटक था जिसमें चैत होली और सोहर का स्वरूप दिखा।


तीसरे दिन नाट्य संस्था – वॉयस फाउंडेशन के नाटक जुर्म का मंचन प्रयास रंग अड्डा के मंच पर की गई। इस नाटक में दिखाया गया की कैसे एक इसाई लड़का जिसका नाम जॉन है वह अपनी पत्नी से धोखा खाकर आहत है जिस कारण चर्च के फादर के सामने कन्फेस करने आया है। नाटक में विवेक कुमार ओझा, विजेंद्र महाजन, कुमार विशाल, हेमा आदि ने अभिनय किया। नाट्य लेखन ममता मेहरोत्रा, नाट्य रूपांतरण ब्रह्मानंद पांडे एवं निर्देशन विवेक कुमार ओझा ने किया। ध्वनि संचालन जितेंद्र कुमार जेमी और प्रकाश संचालन मनीष कुमार कर रहे थे।इसी के साथ तीन दिवसीय ड्रीमर थियेटर फेस्टिवल 2025 संपन्न हुआ।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.