Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 29 अप्रैल 2025
बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए मात्र 14 साल की उम्र में शतक जड़कर देशभर में सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें फोन पर बधाई दी और राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,
“आई॰पी॰एल॰ के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के श्री वैभव सूर्यवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उन पर गर्व है।”
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 में वे वैभव सूर्यवंशी और उनके पिता से 1 अणे मार्ग पर मुलाकात कर चुके हैं। उस समय उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। अब आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें फोन पर बधाई दी।
नीतीश कुमार ने आगे कहा,
“बिहार के युवा क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी को राज्य सरकार द्वारा 10 लाख रू० की सम्मान राशि दी जाएगी। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।”
वैभव सूर्यवंशी की इस उपलब्धि ने बिहार सहित पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। मात्र 14 वर्ष की उम्र में आईपीएल जैसी बड़ी लीग में शतक लगाना एक असाधारण उपलब्धि है। क्रिकेट विशेषज्ञों और खेलप्रेमियों ने भी उनके इस कारनामे की जमकर तारीफ की है और उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया है।
बिहार के खेल जगत में यह उपलब्धि ऐतिहासिक मानी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि वैभव आने वाले समय में टीम इंडिया की शान बनेंगे।
Auto Amazon Links: No products found.