Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 9 अगस्त — पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति भाईचारा और उनकी रक्षा का संकल्प लेने के उद्देश्य से रंगकर्मी उज्जवला गांगुली ने इस वर्ष भी रक्षाबंधन का पर्व ‘वृक्षाबंधन’ के रूप में मनाया। कदमकुआं, पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने वृक्षों की आरती उतारी, उन्हें मिठाई और पानी अर्पित किया तथा तनों पर राखी बांधी।
इस अवसर पर उज्जवला गांगुली ने कहा कि जिस तरह वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध रखने का दायित्व निभाते हैं, उसी तरह हम सभी को भी आज के दिन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें न केवल ऑक्सीजन और छांव देते हैं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं जो हमारे उपचार में सहायक हैं।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
गांगुली ने अपील की कि यदि बहनें रक्षाबंधन के दिन पेड़ों की सुरक्षा का वचन लें तो हमारा प्रकृति स्वच्छ और समाज स्वस्थ रह सकेगा। कार्यक्रम में उनकी सुपुत्री उर्जिता भी उपस्थित रहीं।


Auto Amazon Links: No products found.