Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

राजगीर, 16 अप्रैल 2025
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन को लेकर आज राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक सह निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी श्री आर. मल्लार विजी तथा नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में खिलाड़ियों के आवासन, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था, खेल मैदान की तैयारी, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, ट्रांसपोर्टेशन, प्रचार-प्रसार, पार्किंग और लाइटिंग जैसी जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।



Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 से 15 मई, 2025 तक खेल अकादमी, राजगीर (नालंदा) में किया जाएगा। नालंदा जिले में इस दौरान फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है।
समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन शाखा के अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), बीएसएस के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने कहा कि यह अवसर नालंदा के लिए गर्व की बात है और सभी संबंधित विभागों को मिलकर इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाना है।
Auto Amazon Links: No products found.