Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment


पटना, 15 मार्च, 2024:- माननीय राज्यपाल श्री
राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार विधान मंडल केे 21 सदस्यों
को मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह
राजभवन परिसर स्थित राजेन्द्र मंडप में अपराह्न 06.30 बजे से आयोजित
किया गया।

राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद्् के सदस्य के रूप में श्रीमती रेणु
देवी, श्री मंगल पाण्डेय, श्री नीरज कुमार सिंह, डाॅ॰ अशोक चैधरी,
श्रीमती लेसी सिंह, श्री मदन सहनी,
श्री नीतीश मिश्रा, श्री नितिन नवीन, डाॅ॰ दिलीप कुमार जायसवाल, श्री
महेश्वर हजारी, श्रीमती शीला कुमारी, श्री सुनील कुमार, श्री जनक राम, श्री
हरि सहनी, श्री कृष्णनंदन पासवान, श्री जयंत राज, मो॰ जमा खान, श्री
रत्नेश सदा, श्री केदार प्रसाद गुप्ता,
श्री सुरेन्द्र मेहता एवं श्री संतोष कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता
की शपथ दिलाई।





















इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, बिहार विधान
परिषद्् के माननीय सभापति श्री देवेश चन्द्र ठाकुर, बिहार विधान
सभा के माननीय अध्यक्ष श्री
नंद किशोर यादव, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी एवं श्री
विजय कुमार सिन्हा, माननीय मंत्रीगण, पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम
माँझी, माननीय सांसदगण, विधायकगण व विधान पार्षदगण, राज्य सरकार
के वरीय पदाधिकारीगण तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

Auto Amazon Links: No products found.