विभिन्न क्षेत्रों की दर्जनों विभूतियां हुईं सम्मानित

विशेष संवाददाता
पटना।
जनसरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके नवबिहार टाइम्स का 37वां स्थापना दिवस शनिवार को यहां के एएन कॉलेज सभागार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, न्याय, चिकित्सा, साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता की भूमिका, लोकतंत्र की मजबूती तथा समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारियों पर गंभीर चर्चा हुई।
समारोह के मुख्य अतिथि तथा उद्घाटनकर्ता बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार , बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार और लोजपा विधायक दल के उप नेता डॉ प्रकाश चन्द्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।


बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और सरकार तथा जनता के बीच संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्य और सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
डॉ कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सूचना के अनेक माध्यम उपलब्ध हैं, लेकिन विश्वसनीय पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। ऐसे समय में नवबिहार टाइम्स जैसे समाचार पत्र अपनी विश्वसनीयता और जनसरोकारों के कारण अलग पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने अखबार की पूरी टीम को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय समाचार पत्र लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गांव, किसान, गरीब और आम लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में स्थानीय और क्षेत्रीय मीडिया की भूमिका सबसे प्रभावी होती है। उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को भी सरकार के समक्ष रखने का कार्य मीडिया लगातार करता रहा है।
उन्होंने कहा कि नवबिहार टाइम्स ने तीन दशकों से अधिक समय तक समाज और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य किया है। जनहित के मुद्दों को लगातार उठाकर अखबार ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब मीडिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनपक्षधर रहेगा।
नवबिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नवबिहार टाइम्स ने अपने 37 वर्षों के सफर में हमेशा समाज की आवाज को महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि अखबार ने ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित कर आम लोगों का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन नवबिहार टाइम्स निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित की अपनी मूल भावना के साथ आगे भी कार्य करता रहेगा।
समारोह के दौरान पत्रकारिता, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, साहित्य, समाज सेवा, उद्योग, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्रा ,भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी , भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार, एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक विश्वनाथ चंदन, सोनवर्षा वाणी के संपादक श्रीराम अम्बष्ट समेत सैकड़ों जानी – मानी हस्तियां उपस्थित थी ।
कार्यक्रम में देव एंड फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप के नेतृत्व में मुंबई , कोलकाता तथा पटना के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित .जनसमूह का मन मोह लिया । कार्यक्रम का संचालन शंकर कैमूरी ने किया ।

ALSO READ  ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी)के पदाधिकारियों सहित प्रभारियों की हुई घोषणा,

ये हस्तियां हुईं सम्मानित

इस अवसर पर विविध क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ सुधीर कुमार मिश्रा , सुरेश कुमार गुप्ता , गिरिजा सतीश, आनंद रंजन झा, डॉ. अजय प्रकाश , डॉ अता रिजवी, डॉ साजन दूबे , नितेश कुमार, नूतन पांडेय, अभिषेक कुमार , अमित पटेल के अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम, एनटीपीसी लिमिटेड , वास्तु विहार आदि को विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार और ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतीक चिन्ह , अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।

patnaites.com
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1674