Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment
समस्तीपुर, 6 जून 2025:
बिहार एसटीएफ (STF) और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आज जिले के मोअद्दीनगर थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी सरोज सिंह और उसके चार सहयोगियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने में मील का पत्थर मानी जा रही है।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम:
बरामदगी में शामिल हथियार और सामान:
पटना में हुई छापेमारी में बरामदगी:
1. झुनझुन महल, गर्दनीबाग, पटना (सरिता वाटिका, आवास संख्या-4B):
2. सगुना मोड़, दानापुर (नयाटोला, महानंद राय के मकान):
3. रूपसपुर नहर के पास (जमीन खरीद-बिक्री कार्यालय):
कौन है सरोज सिंह?
सरोज सिंह, वर्ष 2008 बैच का बिहार पुलिस का आरक्षी था और जहानाबाद जिले में यातायात थाना में पदस्थापित था। उनके खिलाफ पूर्व से ही 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अनुशासनहीनता और आपराधिक गतिविधियों के चलते उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई थी।
पूर्व में दर्ज आपराधिक मामले:
इनमें हत्या का प्रयास, अवैध कब्जा, महिला से छेड़छाड़, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। वर्ष 2024 के अंत में लगातार तीन गंभीर मामले दर्ज किए गए थे जिसमें नए दंड संहिता (BNS) की धाराएं भी शामिल हैं।
हत्या की साजिश को विफल किया गया:
STF को सूचना मिली थी कि सरोज सिंह और उसके गिरोह द्वारा सुल्तानपुर के प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह की हत्या की साजिश रची जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस योजना को समय रहते विफल कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई जारी:
गिरफ्तारी के बाद मोहद्दीनगर थाना में मामला दर्ज कर आगे की छानबीन और कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पटना समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है।
यह कार्रवाई राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ एक बड़े आपराधिक गिरोह को बेनकाब किया, बल्कि संभावित हत्या की वारदात को भी रोक दिया।
Auto Amazon Links: No products found.