Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 2 फरवरी 2026 — पटना विमेंस कॉलेज के परिसर में सोमवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
समारोह में पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नमिता सिंह तथा अविला कॉन्वेंट की सुपीरियर डॉ. सिस्टर एम. जिंसी ए.सी. भी गणमान्य अतिथियों के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसे राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, कुलपति प्रो. नमिता सिंह, प्रोविंशियल सुपीरियर डॉ. सिस्टर मारिया रीमा ए.सी., प्राचार्या डॉ. सिस्टर एम. रश्मि ए.सी. तथा सुपीरियर डॉ. सिस्टर एम. जिंसी ए.सी. ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।


इसके पश्चात छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ईश वंदना “सत्य स्वरूप तू देव” की मधुर प्रस्तुति और मनमोहक नृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत गीत “आप आए तो हमारे दिल खुशी से भर गए” के माध्यम से छात्राओं ने अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सिस्टर एम. रश्मि ए.सी. ने राज्यपाल एवं उपमुख्यमंत्री का पौधा भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि पटना विमेंस कॉलेज पिछले 86 वर्षों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कौशल आधारित शिक्षा, नवाचार और रचनात्मकता के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि कॉलेज की छात्राएं आज देश-विदेश में अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के माध्यम से संस्थान की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं।


प्राचार्या ने कॉलेज की शैक्षणिक एवं सामाजिक उपलब्धियों के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह का वातावरण उत्साह, सांस्कृतिक गरिमा और प्रेरणादायी संदेशों से परिपूर्ण रहा, जिसने उपस्थित जनसमूह के मन में गहरी छाप छोड़ी।
कार्यक्रम ने न केवल शिक्षा और संस्कृति के संगम को प्रस्तुत किया, बल्कि युवा छात्राओं को आगे बढ़ने और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया।
Auto Amazon Links: No products found.