Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के सौजन्य से सदी के महानायक और कायस्थ विभूति अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर 11 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने अपनी कला और अभिनय के माध्यम से देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को समर्पित होगा।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि संगठन कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर होने वाला यह आयोजन कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए विशेष अवसर होगा।
जीकेसी के ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। अमिताभ बच्चन जैसे महान कलाकार के जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम कला और संस्कृति के प्रति जीकेसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ग्लोबल महासचिव, कला-संस्कृति पवन सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम में देश और विदेश के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन पवन सक्सेना और राष्ट्रीय महासचिव, कला-संस्कृति शिवानी गौर करेंगी।