Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 7 अक्टूबर: महिलाओं की सुरक्षा, समानता और स्वतंत्रता के समर्थन में मंगलवार शाम पटना के गांधी मैदान गेट नंबर-1 के पास बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं। महिलाओं ने एकजुटता मार्च निकालकर हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
मार्च के दौरान ‘रात हमारी, सड़क हमारी’ का नारा प्रमुखता से गूंजा। आयोजकों ने कहा कि यह सिर्फ एक नारा नहीं था, बल्कि महिलाओं के सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन से जुड़ा सवाल था।

आयोजकों के मुताबिक, देश में आज भी आधी आबादी का एक बड़ा हिस्सा रात में अकेले घर से निकलने या सार्वजनिक स्थानों पर जाने को लेकर डर महसूस करता है। उन्होंने कहा कि सड़कें और सार्वजनिक स्थान सभी के लिए हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर महिलाओं के मन में अब भी असुरक्षा बनी हुई है।


महिलाओं ने मार्च के जरिए न्याय, समानता और आजादी के पक्ष में अपनी आवाज उठाई। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ हिंसा का विरोध किया और ऐसी सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत बताई, जिसके कारण महिलाओं को रात के समय बाहर निकलने से पहले अपनी सुरक्षा के बारे में चिंता करनी पड़ती है।आयोजकों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पटना या बिहार तक सीमित नहीं था। यह देश और राज्य की सभी महिलाओं की सुरक्षा और समानता के लिए एकजुटता का संदेश था। उनका कहना था कि महिलाओं को दिन और रात दोनों समय बिना डर के सड़कों और सार्वजनिक स्थानों का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलना चाहिए।मार्च में शामिल महिलाओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल प्रशासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। समाज के हर व्यक्ति को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने और सुरक्षित माहौल बनाने में भूमिका निभानी होगी।आयोजकों ने कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत महिलाओं के मन से डर को खत्म करने और समाज में बदलाव लाने के उद्देश्य से की गई थी। उनका कहना था कि जब सड़कें सभी की हैं तो महिलाओं को भी उन पर बिना किसी डर के चलने की आजादी मिलनी चाहिए।


एकजुटता मार्च के माध्यम से महिलाओं ने सुरक्षित सार्वजनिक स्थान, समान अधिकार और हिंसा से मुक्त जीवन की मांग को मजबूती से सामने रखा।इस प्रदर्शन में निवेदिता झा, मोना, मीणा तिवारी, शशि यादव, अनु यादव, प्रियंका, शैली विनोद, मनीषा यादव , आरती राय समेत कई महिलाएं शामिल थीं।
Auto Amazon Links: No products found.