एयर वेटरंस वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

पटना, अनिसाबाद:
भारतीय वायुसेना के पूर्व सैनिकों द्वारा स्थापित पंजीकृत संस्था एयर वेटरंस वेलफेयर फाउंडेशन (AWF) की ओर से आज श्री बालाजी रिजॉर्ट्स, अनिसाबाद, पटना में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि AWF (Air Veterans Welfare Foundation) का गठन 10 फरवरी 2024 को इंडियन सोसाइटीज एक्ट के तहत किया गया था। इस ट्रस्ट में कुल 10 ट्रस्टी हैं। इसके संचालन के लिए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। वर्तमान में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संजय कुमार एवं सचिव श्री विजय कुमार हैं।

दिए गए लिंक पर क्लिक करें और Amazon पर ऑनलाइन करें खरीद Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

संस्था समाज के वंचित एवं गरीब वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि जिस समर्पण के साथ उन्होंने देश की सेवा की, उसी भावना से अब वे समाज सेवा को अपना उद्देश्य मानते हैं।

आज का होली मिलन समारोह विशेष रूप से संस्था के सदस्यों और उनके परिवारों के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ परिवारों ने भाग लिया। समारोह में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रायोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर शिल्पी ज्वेलर्स, पटना, क्राविया किचन कंपनी तथा सेंटर फॉर साइट, पटना द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

समारोह ने न केवल होली के रंगों को जीवंत किया, बल्कि पूर्व सैनिकों के बीच एकता, सौहार्द और समाज सेवा की भावना को भी सुदृढ़ किया।

ALSO READ  मुख्यमंत्री ने जहानाबाद जिले के बाराबर (वाणावर) क्षेत्र के विकास कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दियेआवश्यक निर्देश।
patnaites.com
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1594