Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना : समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से राष्ट्रीय पहचान बना रहा सुनहरा भारत फाउंडेशन आज देश के कई राज्यों में बड़े स्तर पर सामाजिक परिवर्तन के अभियान चला रहा है। संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत, ग्रामीण विकास, पर्यटन जागरूकता, युवा नेतृत्व, सामाजिक सुरक्षा और जनहित से जुड़े अनेक कार्यों को मिशन के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। संस्था की बढ़ती सक्रियता और जनभागीदारी ने इसे सामाजिक क्षेत्र की उभरती हुई मजबूत ताकत बना दिया है।




बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में संस्था लगातार गांवों और शहरों के बीच विकास और जागरूकता की नई कड़ी जोड़ रही है। संस्था का लक्ष्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, अवसर और जागरूकता पहुंचाना है। संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुड़ रहे हैं, जिससे इसके कार्यों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संस्था का “हरित भारत संकल्प अभियान” लोगों के बीच नई उम्मीद बनकर उभरा है। इस अभियान के तहत हजारों पौधों का रोपण किया गया और लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक किया गया। कई जिलों में स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर स्वच्छता रैली, पौधारोपण कार्यक्रम और जनसंवाद आयोजित किए गए। संस्था द्वारा युवाओं को “ग्रीन वालंटियर” के रूप में जोड़कर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
भारतीय लोककला, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए संस्था लगातार बड़े सांस्कृतिक आयोजन कर रही है। पटना, रांची, मुंबई और वाराणसी में आयोजित “राष्ट्रीय संस्कृति एवं विरासत महोत्सव” में देश की विभिन्न लोक कलाओं और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। भोजपुरी, मैथिली, मगही, राजस्थानी और आदिवासी लोक कलाकारों को मंच देकर संस्था ने उन्हें नई पहचान और सम्मान दिलाने का प्रयास किया है। आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे कई कलाकारों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।
पर्यटन और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए संस्था “भारत विरासत जागरूकता मिशन” चला रही है। बोधगया, राजगीर, नालंदा और अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां स्थानीय युवाओं को पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। संस्था द्वारा युवाओं को टूरिज्म गाइड प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की पहल भी की जा रही है।
सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में संस्था की IEC गतिविधियां लगातार प्रभाव छोड़ रही हैं। नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, पोस्टर अभियान, डॉक्यूमेंट्री फिल्म और सोशल मीडिया कैंपेन के माध्यम से स्वच्छता, नशा मुक्ति, सामाजिक कुरीतियों और नागरिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संस्था द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
संस्था द्वारा युवाओं को सामाजिक नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं। विभिन्न जिलों में युवा नेतृत्व शिविर, सामुदायिक विकास कार्यक्रम और प्रेरणात्मक संवाद आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। संस्था का मानना है कि युवा शक्ति के सहयोग से समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है।
Auto Amazon Links: No products found.