Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

धरहरा( मुंगेंर ): धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कम प्रदर्शन वाले स्वास्थ्य उपकेंद्रों और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मियों के वेतन एवं मानदेय भुगतान पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, पूर्व में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को निर्धारित स्वास्थ्य सूचकों में 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए प्रखंड स्तर पर मूल्यांकन एवं अनुश्रवण भी कराया गया। समीक्षा के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां अविनाश कुमार ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंगलवा , स्वास्थ्य उपकेंद्र लकड़कोला, बोरना तथा गोविंदपुर की उपलब्धि क्रमशः 48 प्रतिशत, 22 प्रतिशत, 47 प्रतिशत और 40 प्रतिशत पाई गई।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आदेश में कहा है कि लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं मिलने के कारण संबंधित संस्थानों में कार्यरत नियमित एवं संविदा कर्मियों के अप्रैल और मई 2026 माह के पंद्रह दिनों के वेतन एवं मानदेय की निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। उपलब्धि में सुधार होने के बाद ही वेतन और मानदेय का भुगतान किया जाएगा। आदेश की प्रतिलिपि स्थापना लिपिक, प्रखंड लेखापाल एवं सीएस को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई है। इस कारवाई से स्वास्थ्य कर्मीयो मे हड़कंप मचा हुआ है ।
Auto Amazon Links: No products found.