Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। बिहार विधान परिषद् चुनाव को लेकर जदयू प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने संबोधित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो भी स्नातक भाई एवं सम्मानित शिक्षकगण हैं, उनसे मैं अपील करता हूँ कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से श्री नीरज कुमार जी सहित सभी आठों सीटों पर हमारे NDA प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर हमारी सरकार को और मजबूत करें।

श्री निशांत ने कहा कि वोट देने से पूर्व यह जरूर सोचें कि आज से 20 वर्ष पहले बिहार कहाँ खड़ा था। जंगलराज कहा जाता था। डर और भय का वातावरण था। लोग शाम के बाद घरों से निकलने में डरते थे। सांप्रदायिक दंगे होते थे। शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी अच्छी नहीं थी।

वर्ष 2005 में हमारे सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद हमने सबसे पहले विधि-व्यवस्था को मजबूत किया। न्याय के साथ सुशासन के मूलमंत्र के साथ प्रदेश में विकास के कार्य हुए। लाखों विद्यालय भवनों का निर्माण हुआ। बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति शुरू हुई। गाँवों में पक्की सड़कों का जाल बिछाया गया। ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ किया गया। बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि आगामी 23 अक्टूबर को आप सभी बिहार की इस विकास यात्रा के पक्ष में मतदान करें। आपका एक-एक वोट बिहार की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेगा तथा प्रदेश में खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Auto Amazon Links: No products found.