Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना 8 मार्च इस्ट बोरिंग केनाल रोड के उषा आर्केड सिसोदिया पैलेस में आज पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम ने द न्यू शाॅप का उद्धाटन किया। ग्राउंड फ्लोर के 2 एवं जी 3 में खुले द न्यू शाॅप की खासियत यह है कि यह 24 घंटे खुला रहेगा और 30 मिनट में डिलीवरी सुनिश्चित होगी। मिठाईयां, कैफे, डेयरी, बेकरी, आईसक्रीम, ग्रोसरी सहित अन्य रोजमर्रा के उत्पाद एक छत के नीचे उपलब्ध कराये गये हैं।

पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम ने द न्यू शाॅप का उद्धाटन करते हुये कहा कि पटना का यह पहला अनोखा प्रयोग है जहां रात के 12 बजे भी राजमा चावल का आर्डर दे सकते हैं और मिनटों में अपना पसंदीदा स्वच्छ एवं पोषणयुक्त भोजन पा सकते हैं। द न्यू शाॅप के प्रोपराईटर सूर्यकांत राज ने कहा कि ग्राहकों की जरुरत को ध्यान में रखते हुये यहां लाईव किचन भी है ताकि समय पर उनकी सेवा की जा सके। उन्होंने बताया कि मौजूदा वक्त में ऐसे शाॅप की खास जरुरत है। बोरिंग रोड वासियों के लिए यह उत्साह का विषय है कि द न्यू शाॅप जैसा अनोखा केन्द्र उनकी सेवा में तैयार है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.