Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। अरविंद महिला कॉलेज परिसर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा, जहां छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां सरस्वती की आराधना की।

पीले परिधानों में सजी छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बसंत पंचमी की खुशी में छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरे परिसर में रंगों और उमंग का माहौल बन गया।


कॉलेज की शिक्षिकाओं और प्रशासन ने छात्राओं को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के महत्व के बारे में बताया तथा शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती की कृपा से विद्यार्थियों में ज्ञान, विवेक और सृजनात्मकता का विकास होता है।


कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मां सरस्वती से उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरस्वती पूजा का यह आयोजन छात्राओं के लिए आस्था, संस्कृति और सामूहिक आनंद का यादगार अवसर बन गया।

Auto Amazon Links: No products found.