Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment
पटना सिटी में मनाया गया बिहार का 113वां स्थापना दिवस, टेंडर हार्टस इन्टरनेशनल स्कूल में केक काटकर मनाया बिहार दिवस,बिहार से पुरी दुनिया को मिला लोकतंत्र,ऐतिहासिक काल से ज्ञान, बिज्ञान व संस्कृति का रहा है केन्द्र…..
शुक्रवार को टेंडर हार्टस इंटरनेशनल स्कूल में 113वाँ बिहार
दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय बच्चों, अभिभावकों ने विद्यालय के निर्देशक डॉक्टर रवि भार्गव के साथ मिलकर केक काटा। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डॉक्टर रवि भार्गव ने अभिभावकों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का इतिहास हजारों साल पुराना है। यह भूमि हमेशा से ज्ञान,बिज्ञान, संस्कृति और सभ्यता का केंद्र रहा है।बिहार ऐतिहासिक मगध साम्राज्य का हिस्सा था,जहाँ कई शक्तिशाली शासकों और महापुरुषों का जन्म हुआ।गुरू गोबिन्द सिंह,सम्राट अशोक,गौतम बुद्ध,महावीर और चाणक्य जैसे महापुरूषों की जन्मभूमि और कर्म भूमि भी रहा है।
बिहार ही वो धरती है जिसने पुरी दुनिया को लोकतंत्र दिया तो गौतम बुद्ध को इसी धरती पर ज्ञान प्राप्त हुआ।दुनिया में भारत को विश्व गुरू बनाने वाला बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय व विक्रमशिला विश्वविद्यालय की अहम भूमिका रही है।22 मार्च 1912 में बिहार को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दी गई।विद्यालय की प्रधानाचार्या डाक्टर जूली भार्गव ने अभिभावकों को बिहार दिवस की शुभकामनाएँ दी तथा कहा कि बिहार दिवस के दिन हम सबले यह शपथ लेनी चाहिए कि हम बिहार का नाम रौशन करने में योगदान देंगे।