Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 11 अगस्त 2024: बिहार पुलिस में सिपाही के 21,391 पदों पर भर्ती के लिए आज राज्य के सभी जिलों में लिखित परीक्षा का प्रथम चरण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह परीक्षा बिहार पुलिस भर्ती पर्षद की विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत हुई, जिसमें कुल 17,87,720 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
परीक्षा का आयोजन आज दिनांक 11 अगस्त 2024 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एकल पाली में किया गया। राज्यभर में कुल 545 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए 2,97,915 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 2,42,998 अभ्यर्थियों ने अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड किए। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में लगभग 65 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

परीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारियों और जिला पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले कड़ी जांच की गई। परीक्षा को कदाचार मुक्त रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक अंगूठा निशान लिया गया और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई। इसके अतिरिक्त, पटना में एक विशेष कमांड और कंट्रोल सेंटर से सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए निगरानी की गई। परीक्षा केंद्रों को जैमर से कवर किया गया था ताकि कोई अनुचित साधन का प्रयोग न कर सके।
परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में कुल 12 अभ्यर्थियों को संलिप्त पाया गया, जिनमें से 4 को गिरफ्तार किया गया और 3 अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार किए गए और निष्कासित अभ्यर्थियों की जानकारी इस प्रकार है:
| क्र. सं. | जिला का नाम | गिरफ्तार अभ्यर्थियों की संख्या | निष्कासित अभ्यर्थियों की संख्या | प्राथमिकी/अभ्यर्थी की संख्या |
|---|---|---|---|---|
| 01 | बेगूसराय | 02 | – | दुसरे के बदले परीक्षा में उपस्थित |
| 02 | नालंदा | – | 1 | ओएमआर की कार्बन प्रति लेकर भागने के आरोप में |
| 03 | कैमूर | 01 | – | – |
| 04 | गोपालगंज | 01 | 04 | – |
| 05 | मधेपुरा | 02 | – | ओएमआर की कार्बन प्रति लेकर भागने के आरोप में |
परीक्षा की अगली तिथि 18 अगस्त 2024 को निर्धारित की गई है। आगे के चरणों में भी इसी तरह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था जारी रहेगी। बिहार पुलिस भर्ती पर्षद ने कदाचार मुक्त परीक्षा और चयन प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
Auto Amazon Links: No products found.