Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना सिटी। रोटरी पटना सिटी सम्राट और पटना नगर निगम (पटना सिटी अंचल) के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय कुमुद रंजन की स्मृति में 18 मई को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मां ब्लड सेंटर के सहयोग से पाटलिपुत्र परिषद प्रांगण, मंगल तालाब, पटना सिटी में संपन्न हुआ।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष माननीय नंद किशोर यादव, पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू, पाटलिपुत्र परिषद के अध्यक्ष डॉ. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, और सामाजिक कार्यकर्ता श्री शिशिर कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नंद किशोर यादव ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसकी आवश्यकता और प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने समाज के हर वर्ग से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। मेयर सीता साहू ने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है, यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। सामाजिक कार्यकर्ता शिशिर कुमार ने इस पुनीत कार्य के लिए सहयोग की इच्छा जताई।
रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष देवराज बल्लभ ने बताया कि शिविर में 72 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो ज़रूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होगा। क्लब सचिव रो. देवेश नवाडिया ने क्लब द्वारा संचालित विभिन्न मानवीय प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी।

कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन संजीव यादव रहे, जिन्होंने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष दिनेश भदानी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक पैट्रिक ने प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम की सफलता में चार्टर अध्यक्ष रो. विजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रो. राजीव कुमार, रो. संजय कुमार सिन्हा, रो. गोविंद चौधरी, सुनिल केसरी, रो. ललित अरोड़ा, रो. डॉ. सुशील पोद्दार, डॉ. अभिषेक गोलवारा, रो. विनय कुमार, रो. हरेंद्र कुमार, संजय कुमार, रो. ओम प्रकाश, एम.ई. हक, रो. अनुप कुमार, रो. राजेश कुमार, रो. ललन कुमार, रो. सचिन कुमार, सुमित चंद्रवंशी, रो. राम कुमार, रो. कविता अरोड़ा और रो. रुचिता नवाडिया सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
रक्तदान शिविर का यह आयोजन समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम साबित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की।
Auto Amazon Links: No products found.