Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

आज पटना साहिब विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 71 के गुरु के बाग मेन रोड से सिमली बड़ी मंदिर मेन रोड तक भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम को सम्मान देने और आतंकवाद के विरुद्ध ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के गौरव सफलता के उपलक्ष्य में सामाजिक संगठन युग परिवार द्वारा “विशाल तिरंगा यात्रा” का आयोजन माननीय पार्षद श्रीमती अंजली राय जी और मंडल अध्यक्ष श्री मनोज यादव जी के नेतृत्व में निकाला गया ।

हर चेहरे पर गर्व और गौरव का दृश्य और हर हांथ में तिरंगा सभी स्थानीय लोगों के हृदय को भावविभोर कर देने वाला था ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत की सुदृढ़ सैन्य क्षमता का जीवंत उदाहरण है। हमें अपने भारतीय सेना के वीर सैनिकों पर बेहद गर्व है।


इस तिरंगा यात्रा में, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रूप नारायण मेहता जी, मालसलामी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, युग परिवार के सैंकड़ो सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए ।
Auto Amazon Links: No products found.