Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना / 15 मार्च 2024
पटना वीमेंस कॉलेज के कम्युनिकेटिव इंग्लिश एंड मीडिया स्टडीज विभाग में फोटो प्रदर्शनी ‘CEMIMAGES 2024’ का आयोजन किया गया | विभाग के छठे सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा खींचे गए फोटो के साथ शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान नालंदा खंडहर के फोटो भी प्रदर्शनी में लगाये गए |

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सिस्टर एम रश्मि ए सी ने किया| उन्होंने प्रदर्शित सभी तस्वीरों को गौर से देखा व् छात्राओं से उसके विषय में जानकारी ली| अपने संबोधन में उन्होंने छत्राओं का उत्साहवर्धन किया और कहा की जीवंत तस्वीरें संचार माध्यम की रीढ़ होती है|
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते


तकनीक व् फोटो व्यवहारों के बढ़ते प्रयोग व् कृत्रिम बौद्धिकता (अर्तिफ़िसिअल इंटेलिजेंस) पर भी बात की और उनके ज्ञान को सराहा| अध्यक्षीय सम्बोधन में विभागाध्यक्ष डॉ. तौसीफ हसन और प्रध्यापिका मिस रूना ने छात्राओं की लगन और उनकी जोश की सराहना करते हुए कहा की फोटोग्राफी के क्षेत्र में नित् नए प्रयोग हो रहे है जिन्हे विद्यार्थियों को सिखने की जरुरत है|



इस प्रदर्शनी में प्राध्यापक प्रशांत रवि द्वारा छात्राओं के करीब सत्तर (70) चयनित तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया| फोटो प्रदर्शनी में छात्राओं ने महिलाओं के आमजीवन, गंगा आरती की तस्वीर, प्राकृतिक सौंदर्य जैसे फोटो विषयो को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया| तस्वीर से सम्बंधित जानकारी व् उनकी तकनीकी विशेषताएं, आगंतुकों व् दर्शकों के लिए एक आसान संचारी माध्यम का काम किया |


इस प्रदर्शनी को कॉलेज के अन्य विभाग के प्राध्यापक एवं छात्राओं ने भी देखा व् उनकी सराहना की| फोटो प्रदर्शनी में विभाग की डॉ. तौसीफ हसन रूना,अजय कुमार झा, अमिताभ रंजन ,और प्रशांत रवि उपस्थित थे|

Auto Amazon Links: No products found.