Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 6 मार्च 2025: पटना नगर निगम के निरंतर प्रयासों और शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में पटना ने फीडबैक कैटेगरी में देश के शीर्ष 20 शहरों में अपनी जगह बनाई है। शाम 6 बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार, पटना 12वें स्थान पर पहुंच गया है।
नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत माननीय वार्ड पार्षदों के कार्यालय, अंचल कार्यालय और घर-घर जाकर नगर निगम कर्मी फीडबैक एकत्रित कर रहे हैं। आम जनों की सक्रिय भागीदारी का ही परिणाम है कि पटना फीडबैक देने में देश के अग्रणी शहरों में शामिल हुआ है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक अभियान की शुरुआत की गई है। इसके लिए 10 सवालों का एक समूह तैयार किया गया है, जिनका जवाब “हां” या “नहीं” में देना होगा। यह सवाल शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण और सफाई सेवाओं की उपलब्धता से जुड़े हैं।

पटना नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में फीडबैक दें, ताकि शहर की रैंकिंग और बेहतर हो सके। नगर निगम कर्मी न केवल सफाई कार्यों में जुटे हैं, बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चला रहे हैं।
“स्वच्छता है जिम्मेदारी, आप भी निभाएं अपनी भागीदारी!”
Auto Amazon Links: No products found.