Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment
पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 9 – 10 अगस्त, 2024 को प्रेमचंद रंगशाला, पटना में सांस्कृतिक महोत्सव “एक भारत श्रेष्ठ भारत'” का आयोजन हुआ, जिसके अंतर्गत तीन तरह के कार्यक्रम (हर घर तिरंगा, प्रतिभा चयन प्रदर्शन एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत) किए गए तथा त्रिपुरा, मिजोरम और बिहार के लोक कलाकारों के द्वारा संगीत – नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम का इन्टरनेट द्वारा सीधा प्रसारण पूरे भारत में किया जा रहा है, ताकि इन कलाकारों तथा इनकी कला को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जा सके।
आज दिनांक 10 अगस्त 2024 को महोत्सव के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रूबी, सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार, अनिल कुमार सिन्हा, सचिव, बिहार संगीत नाटक अकादमी, तथा संगीत नाटक अकादेमी सम्मान प्राप्त संजय उपाध्याय उपस्थित थे।
सायं 4.30 बजे से “प्रतिभा चयन प्रदर्शन” के अंतर्गत बिहार के युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुतियाँ की गयी, जिसका उद्देश्य उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। इन युवा कलाकारों में अमीषा एवं दल, पटना (लोकगीत), मनीष कुमार, समस्तीपुर (बाँसुरी), दामिनी कुमारी, बेगुसराय (गायन , रंजीता प्रजापति , दरभंगा (कत्थक नृत्य), रिशिका भारती, दरभंगा (ओडिसी नृत्य , यामिनी, पटना (कत्थक नृत्य), नीरज पटेल एवं दल, औरंगाबाद (लोक नृत्य), सृष्टि लक्ष्मी, औरंगाबाद (लोकगीत) तथा प्रवीण कुमार एवं दल , पूर्णिया (नाटक) शामिल है।
इसके बाद एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत तीनों राज्यों के दलों ने अपने लोकनृत्यों के फ़्यूज़न को पेश किया। इसके बाद मिजोरम के जोनून इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज द्वारा जूलियट शैलो के दल ने अपने प्रदेश के लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया।
इसके बाद त्रिपुरा के खुमपुई कल्चरल ग्रुप के कलाकारों ने नृत्यगुरू पांचाली देववर्मा के निर्देशन में अपने लोकनृत्यों की भावभीनी प्रस्तुति दी। कलाकारों में स्वपन देववर्मा, विश्वजीत देववर्मा, शिवदयाल देववर्मा, पंकज देववर्मा, आशीष त्रिपुरा, नृपेन्द्र त्रिपुरा, पार्थ देववर्मा, मनु देववर्मा, सुबीराम देववर्मा, शैकत आचार्जी, शर्मिता देववर्मा, सौरभि देववर्मा, सम्परी देववर्मा, लिसा देववर्मा, बरखा जमातिया, मंदिरा देववर्मा, खुम्बगेर देववर्मा, तुहिना देववर्मा तथा हिना देववर्मा शामिल थे।
इसके उपरांत बिहार के गौतम कुमार एवं दल ने अपने लोकनृत्यों से छटा बांध दी।
अंत में फ़ैशन शो का आयोजन हुआ, जिसमें तीनों राज्यों की पारंपरिक वेषभूषाओं का प्रदर्शन किया गया।
इसके अलावा तीनों राज्यों के व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया गया। इसमें स्वपन देबबर्मा, तुहिना देबबर्मा, मंदिरा देबबर्मा, राहुल राज, रंजन कुमार और राकेश कुमार ने सहयोग दिया।
समारोह के समापन सत्र में पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता के उप सचिव श्री तापस सामंतराय तथा सहायक अभियंता श्री राजर्षी चंद्रा में समारोह से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन किया।
Now retrieving the price.
Now retrieving the price.
(as of 20 January 2025 22:47 GMT +00:00 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)