पटना में 21 जून को होगा 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, खोजी पत्रकार महिमा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति

पटना। सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को समर्पित संस्था माँ वैष्णो देवी सेवा समिति, पटना द्वारा आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह समारोह “एक विवाह ऐसा भी” का 14वां संस्करण आगामी 21 जून 2026 (रविवार) को गांधी मैदान, पटना में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के आयोजन में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर एवं असमर्थ परिवारों के लिए यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षों से यह आयोजन समाज में विवाह जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी को सरल और सम्मानजनक बनाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत दिलाना तथा सामाजिक समरसता और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

इस बार के आयोजन की विशेष बात यह है कि समाज से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को निर्भीकता और गंभीरता से सामने लाने के अपने उल्लेखनीय प्रयासों के लिए चर्चित दैनिक भास्कर की खोजी रिपोर्ट ‘ऑपरेशन रेड लाइट’ के माध्यम से देशभर में एक नई मिसाल कायम करने वाली वीरांगना पत्रकार सुश्री महिमा सिंह जी ने समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की स्वीकृति प्रदान की है।

सुश्री महिमा सिंह वर्तमान में दैनिक भास्कर में सीनियर इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं तथा खोजी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। सामाजिक मुद्दों पर उनकी निर्भीक रिपोर्टिंग और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें देश की प्रमुख खोजी पत्रकारों में स्थान दिलाती है।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि महिमा सिंह की उपस्थिति निश्चित रूप से इस मानवीय एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएगी तथा समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनके अनुभव और प्रेरणादायक व्यक्तित्व से नवविवाहित जोड़ों एवं उपस्थित लोगों को सामाजिक उत्तरदायित्व और जागरूकता की प्रेरणा मिलेगी।

ALSO READ  रक्तदान शिविर का आयोजन: 72 यूनिट रक्त एकत्र, जनसेवा में रोटरी पटना सिटी सम्राट की पहल

आयोजकों के अनुसार, विवाह हेतु पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं पात्र परिवार निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। विवाह के लिए वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा वधू की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

समिति ने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम सामाजिक समानता, आपसी सद्भाव और जरूरतमंद परिवारों के सम्मानजनक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

निःशुल्क पंजीकरण एवं संपर्क हेतु:

  • कन्हैया अग्रवाल (कन्नू) – 9931158774
  • जितेंद्र कुमार (जीतू) – 9835093400
  • पवन शर्मा – 9334105017
  • राजीव कुमार – 9204719554

स्थान: गांधी मैदान, पटना
तिथि: 21 जून 2026 (रविवार)
आयोजक: माँ वैष्णो देवी सेवा समिति, पटना
कार्यक्रम: “एक विवाह ऐसा भी” – 14वां संस्करण, 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह।

patnaites.com
Latest posts by patnaites.com (see all)
ALSO READ  जन औषधि की दवा निर्धन परिवार के लोगों के लिए रामबाण की तरह
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1659