ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की ग्लोबल वर्किंग कमिटी में देश-विदेश के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी


पटना, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) ने संगठन को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी ग्लोबल वर्किंग कमिटी की घोषणा की है। जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कमिटी की पूरी सूची जारी करते हुए भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, ब्राजील और अफ्रीका समेत विभिन्न देशों में पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि ग्लोबल वर्किंग कमिटी के गठन से संगठन की गतिविधियों को विभिन्न देशों और क्षेत्रों में बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कमिटी में संगठनात्मक दायित्वों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग सेल और क्षेत्रीय जिम्मेदारियां निर्धारित की गयी हैं, ताकि संगठन के कार्यों का प्रभावी संचालन किया जा सके।
संगठन की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन को संगठन के प्रबंधन और विभिन्न गतिविधियों के संचालन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। ग्लोबल स्तर पर गठित कमिटी में उन्हें शामिल किये जाने से बिहार को भी संगठन के शीर्ष स्तर पर प्रतिनिधित्व मिला है।


रागिनी रंजन ने कहा कि ग्लोबल वर्किंग कमिटी के माध्यम से देश और विदेश में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों के बीच बेहतर संपर्क और समन्वय स्थापित करने की दिशा में काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए सभी पदाधिकारियों के बीच समन्वय जरूरी है। विभिन्न देशों में जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय स्तर पर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के अवसर भी मजबूत होंगे।
जारी सूची के अनुसार, रागिनी रंजन (पटना, बिहार) को मैनेजिंग ट्रस्टी, नवीन कुमार (महाराष्ट्र) को अध्यक्ष-सीसीसीआई, जबकि आलोक कुमार सिन्हा (न्यू जर्सी, अमेरिका), कुमार शिशिर सिन्हा (मुंबई, महाराष्ट्र), आलोक अविरल (महाराष्ट्र) और दीपक अभिषेक (पटना, बिहार) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
निष्का रंजन (मुंबई, महाराष्ट्र) को सीएफओ, गौतम कुमार (दुबई, यूएई) को सचिव तथा शुभ्रांशु श्रीवास्तव (नोएडा, उत्तर प्रदेश) को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। मेजर जनरल अनुज माथुर (जयपुर, राजस्थान) को वेटेरंस सेल का अध्यक्ष और अंजन श्रीवास्तव (मुंबई, महाराष्ट्र) को आर्ट एंड कल्चर सेल का अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह पवन सक्सेना (ग्वालियर, मध्यप्रदेश) को महासचिव, अवनीश श्रीवास्तव (दिल्ली) को लीगल एंड कॉरपोरेट सेल का अध्यक्ष, मितेश कर्ण (यूएई) को ग्लोबल कोऑर्डिनेटर तथा सौरभ श्रीवास्तव (दिल्ली) को डिजिटल टेक्नोलॉजी का महासचिव बनाया गया है।
जीकेसी ने विदेशों में संगठन के विस्तार और संचालन के लिए विभिन्न देशों एवं क्षेत्रों में अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। डॉ. राजय नारायण (लंदन, यूके) को यूरोप का अध्यक्ष बनाया गया है। आलोक कुमार सिन्हा (न्यू जर्सी, अमेरिका) को अमेरिका तथा देविका माथुर (फ्लोरिडा) को फ्लोरिडा का अध्यक्ष बनाया गया है।
मितेश कर्ण (दुबई, यूएई) को यूएई, डॉ. पूनम कर्ण (काठमांडू, नेपाल) को नेपाल तथा अवधेश माथुर (ब्राजील) को लैटिन अमेरिका का अध्यक्ष बनाया गया है। ज्योति कुमार माथुर को ऑस्ट्रेलिया, डॉ. आस्था माथुर को जर्मनी, रितेश कुमार (टोरंटो, कनाडा) को कनाडा तथा अभिषेक श्रीवास्तव को घाना (अफ्रीका) का अध्यक्ष बनाया गया है।
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि ग्लोबल वर्किंग कमिटी में विभिन्न क्षेत्रों के लिए जिम्मेदारियां तय करने का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को और व्यवस्थित करना है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों में नियुक्त पदाधिकारी वहां रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि कमिटी में संगठन के प्रबंधन से लेकर वित्त, संगठन, कानूनी एवं कॉरपोरेट मामलों, डिजिटल टेक्नोलॉजी, कला एवं संस्कृति और वेटेरंस से जुड़े कार्यों के लिए भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गयी हैं। इससे संगठन की विभिन्न गतिविधियों के संचालन में समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।
जीकेसी की नयी ग्लोबल वर्किंग कमिटी में बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व है। वहीं अमेरिका, यूरोप, यूएई, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में भी संगठन की क्षेत्रीय जिम्मेदारियां निर्धारित की गयी हैं।
राजीव रंजन प्रसाद ने नयी कमिटी के सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन के कार्यों को समन्वित तरीके से आगे बढ़ाने की अपेक्षा जतायी है।

ALSO READ  DM and SSP Inspect Gandhi Maidan, Review Preparations for Republic Day Celebrations 2025
patnaites.com
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1699