Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

Dayanand Singh
पटना, 18 अप्रैल 2025 — राजधानी स्थित पादरी की हवेली महागिरजाघर में आज गुड फ्राइडे के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आत्मचिंतन के वातावरण में मिस्सा बलिदान आयोजित किया गया। इस विशेष दिन को प्रभु यीशु मसीह की क्रूस पर बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने समस्त मानव जाति के पापों और बुराइयों से मुक्ति दिलाने के लिए अपने प्राणों का त्याग किया था।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
पूरे ईसाई समुदाय के लिए गुड फ्राइडे त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक है। इस दिन प्रभु यीशु मसीह के मरण को ‘क्रूसी मार्ग’ (Stations of the Cross) के 14 दृश्यों के माध्यम से श्रद्धापूर्वक दर्शाया जाता है, जो उनके बलिदान और मानवता के प्रति प्रेम की गहराई को उजागर करता है।


पूजन विधि का नेतृत्व पल्ली पुरोहित फादर प्रवीण लोबो ने किया, जिनका साथ सहायक पुरोहित फादर प्रदीप एवं फादर सुरेश खाखा ने दिया। उन्होंने अपने संदेश में प्रेम, भाईचारा और बलिदान को आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जीवन हमें यह सिखाता है कि हम भी अपने परिवार, पड़ोसियों और समाज के सभी लोगों से वैसा ही प्रेम करें जैसा प्रभु ने हमसे किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री एंब्रोस पैट्रिक सहित अभिषेक पैट्रिक, पूजा एन शर्मा, चार्ल्स अल्फोंस, रिचर्ड अल्फोंस, विक्टर अलफोंस, बैसिल लकड़ा, राजेश कुमार, अनिल किंडो, एडवर्ड अलफोंस, रॉबर्ट कुजूर, एग्नेस जेरेमी, अजिता कुजूर, अनूप पॉल, अल्बर्ट, सुनील मुर्मू, मार्टिन बेंग, विनीत राज, रोज़मैंड, आनंद लकड़ा, अजय, मदन कुमार, मदर टेरेसा की धर्म बहनें, माता सदा सहायिका की धर्म बहनें एवं अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय योगदान दिया।
पूरे आयोजन के दौरान महागिरजाघर परिसर भक्ति, मौन और गहन आत्मचिंतन से ओतप्रोत रहा। गुड फ्राइडे का यह दिन सभी के लिए आत्मा की शुद्धि, मानवता के प्रति समर्पण और प्रभु यीशु के प्रेम को स्मरण करने का अवसर बना।
Auto Amazon Links: No products found.