Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 15 दिसंबर 2023 : ब्यूटी पीजेंट मिस बिहार 2023 (एक मात्र रजिस्टर्ड) का ऑडिशन आज से होटल गोल्डन पाल्म्स विजय नगर रुकनपुरा में शुरू हो चुका है। ऑडिशन के पहले दिन बिहार के विभिन्न जिलों से आयीं कंटेस्टेंट का जलवा रेड कारपेट पर देखने को मिला। इस दौरान सभी परिचय, डांस, आईक्यू टेस्ट से ज्यूरी मेंबर को रिझाती नजर आयीं। ओसियन विजन द्वारा ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ – दहेज हटाओ’ अभियान’ के तहत आयोजित मिस बिहार 2023 के ऑडिशन में आज 110 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया, जबकि इस बार मिस बिहार के लिए 385 कंटेस्टेंट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। जिन्हें आज के ऑडिशन में हिस्सा लेने का मौका नही मिल पाया हो उनके लिए ऑडिशन शनिवार को भी जारी रहेगा।

ये जानकारी ओसियन विजन के डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि मिस बिहार 2023 जो बिहार की एक मात्र रजिस्टर्ड ब्यूटी पेजेंट है के ऑडिशन राउंड में ज्यूरी मेंबर में मिसेज इंडिया 2023 डॉ रोहिणी, फ़ैशन कोरियोग्राफर नीतीश चंद्रेश व अभिनेता जय सिंह राठौड़ ,फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर सर्वेश कश्यप जिन्होंने ऑडिशन में सभी कंटेस्टेंट से खूबसूरती, कम्यूनिकेशन स्किल, आई क्यू, पर्सनालिटी के पैमाने पर कई सवाल पूछे।
प्रवीण ने आगे बताया कि मिस बिहार-2023 मिस बिहार का यह 13वां सीजन है, जहां बिहार की बेटियां अपने टाइलेंट का जलवा बिखेर रही हैं। ऑडिशन के पहले दिन मुकाबला नेक टू नेक देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि रूफ फाउंडर इस इवेंट को सोशल सपोर्ट दे रहा है। मिस बिहार 2023 का फिनाले दिसंबर के अंतिम सप्ताह में संभावित है, जिसमें मिस इंडिया, मिस बिहार 2022 के अलावा बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरे शिरकत करेंगे। इसमें से कई चेहरे मिस बिहार 2023 के फिनाले के ज्यूरी टीम में भी शामिल होंगे।
Auto Amazon Links: No products found.