Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment


सर्वप्रथम उन्होंने प्रेस वार्ता में सभी मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय से निदेशानुसार देश के 244 जिलों में 7 मई, 2025 को एक मॉकड्रिल का आयोजन किया जाना है। इसमें बिहार के 6 जिलों को शामिल किया गया है यथा पूर्णिया प्रमंडल के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया तथा पटना एवं बेगूसराय को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा सिविल डिफेंस नियम, 1968 की धारा 19 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 7 मई 2025 को देश भर के 244 चिन्हित सिविल डिफेंस जिलों में सिविल डिफेंस अभ्यास और पूर्वाभ्यास आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 7 मई, 2025 को पटना शहर में सिविल डिफेंस मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। सिविल डिफेंस की तैयारी को सुदृढ़ करने के संबंध में कल शाम 06.58 से 7.00 बजे तक 2 मिनट के लिए पटना शहर के 80 स्थानों पर सायरन बजाया जाएगा तथा सायरन की समाप्ति के तुरंत बाद शाम 07.00 बजे से 07.10 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा। इस अवधि घरों की सभी लाइटें, मोबाइल लाइट , टार्च, रोड लाइट, हाईमास्ट लाइट, के साथ-साथ कार की लाइट भी बंद करने की अपील की गई है। इमरजेंसी सेवाओं जैसे एंबुलेंस को इस ब्लैकआउट से छूट दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि यह केवल एक रिहर्सल है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

जिलाधिकारी ने बताया कि सिविल डिफेंस द्वारा चार स्थलों पर स्थायी सायरन की व्यवस्था है यथा, पटना यूनिवसिर्टी लाइब्रेरी के समीप, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के समीप, एनआईटी घाट एवं पुराना सचिवालय के समीप। अन्य स्थलों पर अग्निशमन एवं पुलिस वाहनों के सहायता से सायरन बजाया जायेगा l इस अभ्यास में जिला प्रशासन अंतर्गत पुलिस, अग्निशमन, सिविल डिफेंस, वॉलंटियर्स, होम गार्ड्स, एनसीसी को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल और कॉलेजों के छात्र भी इसमें हिस्सा लेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह एक सामान्य मॉकड्रिल है इसमें पैनिक होने की काई आवश्यकता नहीं है। यह एक एक्सरसाईज है इसका उद्देश्य है कि आकस्मिक परिस्थिति में मिनिमम पॉसिबल टाईम में ब्लैकआउट किया जा सके।

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्रीअवकाश कुमार ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए लोगों से घबराने के बजाय सहयोग करने की अपील की है।
Auto Amazon Links: No products found.