Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment
हाजीपुर के अक्षय वट राय स्टेडियम में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा भव्य “कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का शुभारंभ माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ मिलकर किया। इस मौके पर उन्होंने एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की शक्ति और आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल सिंह, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोमो) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल हुए।
इसमें माननीय विधायक श्री अवधेश सिंह, श्री लखेंद्र पासवान, श्री संजय सिंह, श्री सिद्धार्थ पटेल, माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री दशई चौधरी, प्रदेश महामंत्री श्री शिवेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश मंत्री श्री ऋबिक्रम नारायण सिंह, जिला प्रभारी श्री संजय सहाय, जिला अध्यक्ष श्री अजय कुशवाहा के साथ सम्मानित विधान पार्षदगण, पूर्व विधायकगण एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और आगामी चुनावों में संगठन की मजबूती बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रणनीतिक कार्यों पर जोर दिया।
विभिन्न घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। सभी वक्ताओं ने एनडीए गठबंधन की एकता और मजबूती को रेखांकित करते हुए, विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से एनडीए ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आगामी चुनावों में गठबंधन एकजुट होकर मैदान में उतरेगा। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरते हुए, नेताओं ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सम्मेलन के सफल आयोजन से यह स्पष्ट हो गया कि एनडीए बिहार में अपनी राजनीतिक शक्ति को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।