Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

दीघा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटना स्थित वीर कंुवर सिंह पार्क में दीघा विधायक-सह-मुख्य सचेतक, सत्तारूढ़ दल, बिहार विधान सभा डाॅ0 संजीव चौरसिया के सौजन्य से हर बूथ हरियाली-एक पेड़ माँ के नाम के मुहिम पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान दीघा विधान सभा के सभी 501 बूथों पर एक साथ एक समय पर जूम ऐप के माध्यम से जुड़कार भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पौधारोपण किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेष अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा प्रदेश महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री, सरोज रंजन पटेल, भाजपा प्रदेष महामंत्री, प्रीति शेखर के साथ-साथ भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महजूद रहें।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा माँ के नाम से जरूर लगाएं। चारों तरफ वृक्ष की कमी हो रही है, धरती पर चारों तरफ हरियाली लाने के लिए एक पौधा लगाने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए और पौधा अवश्य लगाना चाहिए। तभी हमारे चारों तरफ हरियाली का वातावरण बन पायेगा।
इस अवसर पर डाॅ0 चौरसिया ने कहा कि हमें माननीय प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए, हमें एक पौधा माँ के नाम से जरूर लगाना चाहिए साथ ही इसके संरक्षण करने पर भी बल देने की आवश्यकता है।
Auto Amazon Links: No products found.