Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना मारवाड़ी महिला समिति द्वारा 3 बजे आध्यात्मिक सत्संग समिति के हॉल में …..
आज मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पटना शाखा ने होली मिलन सह पदभार ग्रहण समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया।
निवर्तमान अध्यक्षा केसरी अग्रवालजी , सचिव मीना अग्रवलजी व कोषाध्यक्ष आशा भूतियाजी ने क्रमशः नवनिर्वाचित अध्यक्षा रितु अग्रवाल , सचिव नीता गोयल व कोषाध्यक्ष मंजू अग्रवालजी को पद भार दिया।इसके अतिरिक्त सभी सदस्याओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।


प्रांतीय अध्यक्षा नीना मोटानी जी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा मीना गुप्ता जी तथा वर्तमान पटना शाखा अध्यक्षा केसरी अग्रवाल जी द्वारा बिहार के विलक्षण व्यक्तित्व सम्मान के अंतर्गत बनवंधु परिषद् पटना चैप्टर के अध्यक्ष श्री राधेश्याम बंसलजी , विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ जी और जज ऐश्वर्या एवम सभी सदस्याओं को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
सभीलोगों ने बड़े ही उत्साह से होली गीत गाए और नृत्य किया और हाऊजी का आनंद लिया।कार्यक्रम में निशी अग्रवाल , ऊषा टीबरेवाल, दया अग्रवाल , अनिता जैन, नीलम केजरीवाल, संजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल , रश्मि जोशी, नीलम हिसरिया आदि ने उल्लेखनीय योगदान किया।
Auto Amazon Links: No products found.