Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 24 फरवरी 2025
पटना नगर निगम ने प्री-मानसून नाला सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। सोमवार सुबह नगर आयुक्त ने सैदपुर नाले का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने सैदपुर और पहाड़ी संप हाउस से नाले के अंत तक पैदल चलकर सफाई कार्य का जायजा लिया। सैदपुर नाला बांकीपुर अंचल (2400 मीटर) से शुरू होकर अजीमाबाद अंचल (3500 मीटर) के शनिचरा मोड़ तक फैला है।
संप हाउस की जांच
निरीक्षण के दौरान, नगर आयुक्त ने सैदपुर और पहाड़ी संप हाउस के इनलेट और आउटलेट की जांच की। उन्होंने मोटरों की स्थिति का भी मूल्यांकन किया और मानसून से पहले आवश्यक मरम्मत के निर्देश दिए, ताकि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके।


 Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
 
  
  Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते 
 कार्य में धीमी गति पर नाराजगी
निरीक्षण के क्रम में, नगर आयुक्त ने सफाई कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया। मशीनीकृत सफाई के लिए अंचल कार्यालयों को पोकलेन मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन उनका उपयोग सीमित समय के लिए ही हो रहा है। संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद कार्य में देरी पर अजीमाबाद और बांकीपुर अंचल के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
दैनिक निरीक्षण और तेजी लाने के निर्देश
नगर आयुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारियों को प्रतिदिन पैदल निरीक्षण करने, समय पर सिल्ट हटाने और सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान, अपर नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, अभियंता, नगर निगम और बुडको के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Auto Amazon Links: No products found.