Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 9 अगस्त 2025 — पटना की प्रतिष्ठित विज्ञापन एजेंसी सम्पर्क एडवरटाइजर्स ने आज अपना 30वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर एजेंसी के प्रोप्राइटर श्री उग्रेश कुमार झा ने अपने सभी क्लाइंट्स, कार्यालय सहयोगियों और मीडिया हाउस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही एजेंसी आज सफलता पूर्वक अपने 31वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
पिछले 30 वर्षों की यात्रा को याद करते हुए श्री झा ने बताया कि एजेंसी ने सरकारी, गैर-सरकारी और विभिन्न प्रकार के कॉर्पोरेट क्लाइंट्स के साथ सफलतापूर्वक कार्य किया है और उनके व्यापार को बुलंदियों तक पहुंचाया है। उन्होंने स्वीकार किया कि इन तीन दशकों में कई बाधाएं और कठिनाइयां भी आईं, लेकिन टीमवर्क और दृढ़ संकल्प के बल पर एजेंसी ने हर चुनौती को पार किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी सम्पर्क एडवरटाइजर्स पूरे निष्ठा और लगन से क्लाइंट्स के लिए काम करती रहेगी। अंत में, श्री झा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सहयोगियों और अधिकारियों को देते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया

Auto Amazon Links: No products found.