Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना: आज संस्कार ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत संस्कार वर्ल्ड स्कूल, वाचस्पति नगर, मेन रोड (कुम्हरार) में एक भव्य नव वर्ष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में शहर की कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं। मुख्य अतिथियों में जदयू के मुख्य प्रवक्ता व सचेतक एवं एमएलसी श्री नीरज कुमार, पूर्व विधायक श्री अरुण कुमार सिन्हा, कुम्हरार के वर्तमान विधायक श्री संजय गुप्ता, पटना मेयर श्रीमती सीता साहू और उपमेयर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। साथ ही नागरिक परिषद के महासचिव श्री छोटू सिंह और अनेकों पार्षद भी उपस्थित रहे।



समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री अरुण कुमार सिन्हा ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा में ‘संस्कार’ के महत्व पर विशेष जोर दिया। वहीं, पटना मेयर श्रीमती सीता साहू ने कहा कि बच्चों में संस्कार के साथ-साथ शिक्षा और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस मौके पर संस्थान के सचिव श्री परशुराम सिंह, पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर के महासचिव श्री विजय कुमार सिंह और सचिव प्रेम रंजन भी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष श्री अनिल सिंह और हीरा सिंह ने आए हुए सभी प्रतिनिधियों का बखूबी स्वागत किया। कार्यक्रम में गुड्डू सिंह और राधेलाल सिंह भी उपस्थित थे।
Auto Amazon Links: No products found.