Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिहियां भोजपुर में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न व्यावसायिक और तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को कौशल प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीशपुर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी श्री ओमप्रकाश लाल जी एवं विशिष्ट अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र के पी जी विभाग के प्राध्यापक श्री किस्मत सिंह जी एवं आरा स्थित श्रीराम ग्लोबल स्कूल केप्राचार्य श्री अमलेश कुमार जी ने शिरकत किया |

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री ओमप्रकाश लाल ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल ही आत्मनिर्भर भारत की असली नींव है। कौशल विकास के माध्यम से हमारे युवा न केवल रोजगार पाने योग्य बन रहे हैं, बल्कि स्वरोजगार अपनाकर दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम हो रहे हैं।”

संस्थान के प्राचार्य श्रीमती सुगंधा ने वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों, प्लेसमेंट रिकॉर्ड , राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना और आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण हुए कई प्रशिक्षुओं का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हो चुका है। समारोह के मुख्य आकर्षण रहा मेधावी छात्रों का सम्मान: विभिन्न ट्रेडों के में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष प्रशिक्षुओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कौशल प्रदर्शनी: इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए गए नवाचार और व्यावहारिक मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी अतिथियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के उप प्राचार्य श्री ऋषभ ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों और मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद् ज्ञापन कर आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का औपचारिक समापन हुआ।
Auto Amazon Links: No products found.