Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना सिटी कचौड़ी गली स्थित कुशल युवा केंद्र श्री श्याम इन्फोटेक में बिहार दिवस के शुभ अवसर पर निशुल्क कंप्यूटर सीख रहे सफल छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गान से हुआ इस अवसर पर बिहार के गौरव, इतिहास, आदि पर नुत्य नाटिका का भी प्रदर्शन किया गया । संस्था निदेशक अमित कानोडिया ने सफल छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है तथा हम सभी को बिहारी होने पर गर्व महसूस करना चाहिए।


बिहार के छात्र पूरे विश्व भर में अपनी प्रतिभा का डंका बजवा रहे हैं। बिहार परिचय आधारित नाटिका में देवराज,श्रीकांत,सागर जायसवाल, पायल ने शानदार प्रस्तुति दी ।कार्यक्रम में शिक्षक रितु वर्मा, तानिया वर्मा, जय किशन रजक, शुभम कुमार, शिल्पी राय, नीलम कोठारी, शमा परवीन, रवि शर्मा तथा छात्र-छात्राओं में स्नेहा कुमारी, कुमारी वैष्णवी जायसवाल, आकाश कुमार, हर्ष, नकुल, विनीत विनायक समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.