Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पूर्वी क्षेत्र सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन , फाइनल में ओडिशा से मुकाबला !
जमशेदपुर के रीगल मैदान में चल रही 15वीं पूर्वी क्षेत्र सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बिहार पुरुष वर्ग ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है ! कल फाइनल में उनका मुकाबला ओडिशा से होगा !
पहले मैच में कप्तान सौरव (मैन ऑफ द मैच) के शानदार प्रदर्शन से बिहार ने बंगाल को एक बहुत ही कड़े मुकाबले में 9-8 के अंतर से पराजित किया !

दूसरे मैच में बिहार का मुकाबला सशक्त टीम ओडिशा से हुआ जिसमें बिहार को 4-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी ! टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बिहार को शेष दोनों मैच जीतने थे और उन्होंने ये कारनामा कर दिखाया । झारखंड को 10-0 ओर त्रिपुरा को भी 10-0 से हराकर बिहार ने पॉइंट्स टेबल पर दूसरा स्थान अर्जित करते हुए फाइनल में जगह पक्की की !!
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

कोच विजय कुमार, बिपिन कुमार ने सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की और बताया कि सुजल राज, हर्ष राज, अंकित सिंह, एवं आदित्य के प्रदर्शन की विशेष सराहना की ! वहीं महिला वर्ग में बिहार को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा !
संघ की सचिव प्राची शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी बिहार के पुरुषों के प्रदर्शन की विशेष सराहना करते हुए फाइनल की शुभकामनाएं दी !!
Auto Amazon Links: No products found.