Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, संवाददाता: लिटेरा पब्लिक स्कूल ने हाल ही में ‘लिटेरा स्पोर्ट्स फेस्ट’ का आयोजन किया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना और आपसी सौहार्द्र को प्रोत्साहित करना था। इस उत्सव में नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बड़े छात्रों के लिए बैडमिंटन, टेबल टेनिस, दौड़ और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जबकि छोटे बच्चों के लिए सैक रेस, चम्मच दौड़ और रिले रेस जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ रखी गईं। लड़के और लड़कियों, दोनों ने पूरे जोश के साथ इन खेलों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, श्री संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना, ने छात्रों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और स्कूल के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि, श्री नवेश, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, फतुहा, ने भी विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन और टीम वर्क विकसित करने का संदेश दिया।

लिटेरा पब्लिक स्कूल की अध्यक्ष, श्रीमती ममता मेहरोत्रा, निदेशक श्री आशुतोष मेहरोत्रा और निदेशक श्रीमती श्रुति मेहरोत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में क्षेत्र के अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने बच्चों का हौसला बढ़ाया। अन्य विद्यालयों के निदेशक और प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे और लिटेरा पब्लिक स्कूल द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिनकी वजह से यह आयोजन सफल रहा।

Auto Amazon Links: No products found.