Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। गांधी मैदान स्थित कुदलिया कॉम्प्लेक्स, पटना में आयोजित बैठक में स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार का नया नेतृत्व चुना गया। सर्वसम्मति से सूरज कुमार को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता संजीव वर्मा ने की। संयुक्त सचिव संदीप पल्लवी, श्रीनाथ कुमार, अरुण कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष किशोर की भी अहम भूमिका रही।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि वे बिहार में कराटे के खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
सूरज कुमार ने कहा कि महासंघ की ओर से कराटे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर प्रशिक्षित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में बिहार के कराटे खिलाड़ी देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन करेंगे।
Auto Amazon Links: No products found.