Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

दानापुर। मंडल खेल संघ, दानापुर के सौजन्य से जगजीवन स्टेडियम, वी.एन. शर्मा ग्राउंड एवं अधिकारी क्लब, दानापुर में 05 जून से 25 जून 2026 तक निशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों के बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
समर कैंप के दौरान प्रतिभागियों को जूडो, कराटे, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
आयोजकों के अनुसार, कैंप का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा अनुशासन और टीम भावना जैसे गुणों का विकास करना है। बच्चों ने भी विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर अपनी गर्मी की छुट्टियों को यादगार बना लिया है।
इस सफल आयोजन के पीछे मंडल प्रबंधक के कुशल नेतृत्व, मंडल खेल अधिकारी अतुल कुमार के मार्गदर्शन तथा मंडल खेल संघ के सचिव ब्रजेश कुमार के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मंडल खेल संघ, दानापुर का यह प्रयास खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आयोजकों ने आशा व्यक्त की है कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक बच्चे खेलों से जुड़कर अपने कौशल का विकास कर सकें।
Auto Amazon Links: No products found.